फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव-शहर स्वच्छ होगा तो तभी देश बनेगा स्वच्छ: पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय ने स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत जनपद में चलाए जाने वाले स्वच्छ भारत अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम 31 अक्तूबर तक एक महीने चलेगा और पूरे जनपद से 11 हजार किलो प्लास्टिक संग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में अभियान की शुरुआत करते हुए डीएम ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत अभियान में सभी से बढ़-चढ़कर सहयोग की अपील की। कहा कि जब हम अपने गांव, शहर, प्रदेश को स्वच्छ रखेंगे, तभी देश स्वच्छ बनेगा। इसका लाभ भी हमें मिलेगा और गंदगी से होने वाली बीमारियों से हमें निजात मिलेगी।
विनय शंकर पांडेय ने सभी विभागों के कार्मिकों को निर्देश दिए कि कार्यालय परिसरों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करें। जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत का पोस्टर जारी कर स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। कार्यक्रम के डीएवी सेंटनरी, पब्लिक स्कूल, लक्सर रोड, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र और एनएसएस के स्वयंसेवी संस्थाओं ने कलक्ट्रेट परिसर से प्लास्टिक कूड़े को इकट्ठा किया। इस दौरान सीएमओ डॉ. एसके झा, मुख्य शिक्षा अधिकारी वीएस चतुर्वेदी, जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी वरद जोशी समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें