जहरीली शराब पीने से हुई आठ लोगों की मौत की एसआईटी और मजिस्ट्रेटी जांच शुरू हो गई। एसआईटी प्रभारी एएसपी रेखा यादव और मजिस्ट्रेटी जांच प्रभारी एसडीएम पूरन सिंह राणा ने रविवार गांव पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों और ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने कई घरों में शराब की तलाशी के लिए अभियान भी चलाया।
जहरीली शराब कांड से प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। शासन के निर्देश पर एसआईटी गठित की गई है। एसआईटी प्रभारी एएसीपी रेखा यादव विवेचक पृथ्वी सिंह रावत के साथ फूलगढ़ और शिवगढ़ गांव पहुंची। उन्होंने पीड़ित परिवारों के घर पहुंचकर जानकारी जुटाई। मजिस्ट्रेटी जांच अधिकारी एसडीएम पूरन सिंह राणा ने कहा कि अधिकांश पीड़ित परिवार गरीब हैं। शासन की ओर से आर्थिक मुआवजा दिलाया जाएगा।