सिडकुल। सीआईएसएफ मैदान में रविवार को सीआईएसएफ और महाकाल इलेवन टीम के बीच खेला गया। मैच में सीआईएसएफ की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महाकाल इलेवन टीम को तीन विकेट से पराजित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए महाकाल इलेवन ने 186 रन बनाए, लेकिन लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी सीआईएसएफ की टीम के कप्तान विवेक शर्मा ने दमदार पारी खेलते हुए 46 गेंदों में 70 रनों की बौछार की। हालांकि सीआईएसएफ टीम ने 19वें ओवर की तीसरी गेंद पर सात विकेट के नुकसान से 187 रन बनाकर जीत दर्ज की। इस रोमांचक मुकाबले में सीआईएसएफ की टीम ने आत्मविश्वास के दम पर बेहतर प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन दर्शकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था। इस दौरान मैच की सफल तैयारी की जिम्मेदारी एएसआई सत्यपाल सिंह चौहान ने निभाई।