फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हाईवे किनारे दुकान में लगी आग, एक घंटे में बुझाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की तड़के उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क किनारे स्थित मुढ़े और टेडी बियर की एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

दुकान में बने सामान होने की वजह से आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। जब तक दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंचीं, तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। अनुमान है कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान स्वामी कासिम पुत्र रफीक अहमद निवासी रुड़की ने चौकी शांतरशाह में दी गई शिकायत में बताया कि बडेढी राजपूताना निकट कोर कालेज के सड़क किनारे दुकान लगाकर गुजर बसर करते है। सुबह सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई, जिसमे लगभग डेढ़ से दो लाख समान जलकर राख हो गया। आग अज्ञात लोगों ने लगाई है। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें