फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

73 हजार कर्ज के साथ आंख खोलता है बच्चा: नायक

विज्ञापन
हरिद्वार प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प? - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने मुख्यमंत्री बदलने के सिवाय कोई काम नहीं किया। प्रदेश को कर्ज में डूबा दिया। आज पैदा होने वाला प्रत्येक बच्चा 73 हजार कर्ज के बोझ के साथ अपनी आंखें खोलता है।
विज्ञापन

प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में रागिनी नायक ने कहा कि भाजपा सरकार विकास और भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का ढिंढोरा पीट रही है। कुंभ में कोरोना जांच घोटाला ने भाजपा सरकार के सुशासन की दुनिया में पोल खोलकर रख दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। पहाड़ से पलायन बढ़ रहा है। कई गांव खाली हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष मुक्त लोकतंत्र के बारे में वही सोच सकता है, जिसकी लोकतंत्र में कोई आस्था न हो। राष्ट्रीय प्रवक्ता रागिनी नायक ने आम आदमी पार्टी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 70 सूत्री घोषणापत्र लाने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सात वादे भी पूरे नहीं कर पाए हैं। अरविंद केजरीवाल लाचार मुख्यमंत्री हैं। इस दौरान प्रदेश महामंत्री अंशुल श्रीकुंज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें