कपड़े की दुकान से मोबाइल चोरी करते एक युवक को दुकानदार ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ने के बाद उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर युवक को कोर्ट से जेल भेज दिया है।
सिडकुल थाना प्रभारी प्रमोद उनियाल के मुताबिक शुभम कुमार निवासी रोशनाबाद शुक्रवार को अपनी कपड़े की दुकान में बैठा था। इस दौरान एक युवक आया और उसका मोबाइल फोन चुराकर भागने लगा। भनक लगते ही दुकानदार ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने युवक को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर मोबाइल फोन युवक की जेब से निकला। थाना प्रभारी ने बताया कि रहीम निवासी रोशनाबाद को दुकानदार चोरी किए मोबाइल फोन के साथ पकड़कर लाए थे। मुकदमा दर्ज करने के बाद युवक को कोर्ट से जेल भेज दिया है।
मछली पकड़ रहे युवक को पड़ा मिर्गी का दौरा
गंगा में मछली पकड़ रहे युवक की मिर्गी का दौरा पड़ने से गंगा में गिर गया। जिससे डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
श्यामपुर थाना प्रभारी अनिल चौहान के मुताबिक ऐलन (19) निवासी सपेरा बस्ती चंडीघाट शनिवार सुबह गंगा में मछली पकड़ रहा था। इसी दौरान उसने अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिसके चलते वह गंगा में जा गिरा। मौके पर मौजूद रहे लोगों ने हल्ला मचा दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस की मदद से युवक को तलाश किया तो उसका शव बरामद हुआ। शव को मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया है। संवाद