फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: साझेदार की करोड़ों की जमीन हड़पने में बिल्डर पिता-पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। प्रॉपर्टी डीलर एवं अधिवक्ता की मौत के बाद पत्नी की मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर करोड़ों रुपये की जमीन हड़पने के आरोप में ज्वालापुर पुलिस ने बिल्डर रवि चौहान और उसके बेटे ऋषभ चौहान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इससे कुछ दिन पहले शहर कोतवाली में भी दोनों पर साझेदार की मौत के बाद 13 लाख से ज्यादा की एफडी हड़पने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। तभी से दोनों भूमिगत हैं।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, रिचपाल कौर विर्क निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर ने एसएसपी को दी शिकायत में बताया कि उनके पति सुरेंद्र पाल सिंह विर्क का निधन हो चुका है। पति के जीवनकाल में उन्होंने रवि चौहान निवासी ग्राम सीतापुर के साथ मिलकर ज्वालापुर रानीपुर झाल क्षेत्र में ड्रीम सिटी नाम से कॉलोनी विकसित की थी।
आरोप है कि कॉलोनी में उनके पति की काफी जमीन शेष थी। पति की मृत्यु के बाद वह मानसिक रूप से बेहद परेशान थीं और उनके तीन छोटे बच्चे थे, जिनमें एक छह माह की बेटी भी शामिल थी। इसी स्थिति का फायदा उठाते हुए रवि चौहान ने उन्हें झूठे विश्वास में लिया और ग्राम सलेमपुर महदूद में नया आवासीय प्रोजेक्ट शुरू करने की बात कही। भरोसा दिलाया कि जैसे उनके पति की हिस्सेदारी थी, वैसे ही उन्हें भी नए प्रोजेक्ट में भागीदारी दी जाएगी।
विज्ञापन




आरोप है कि इसी बहाने रवि चौहान ने 12 सितंबर 2019 को ग्राम रानीपुर स्थित करीब 31 हजार वर्ग फुट भूमि का बैनामा उनके पुत्र योगवर सिंह से अपने नाम करा लिया। इस जमीन की कीमत बैनामे में 18.82 लाख रुपये दिखाई गई और रकम चेक के माध्यम से उनके खाते में डाली गई। इसी दिन ज्वालापुर क्षेत्र की दूसरी भूमि 0.1300 हेक्टेयर जमीन का बैनामा भी 15.30 लाख रुपये दर्शाकर अपने नाम करवा लिया। आरोप है कि दोनों बैनामों की रकम कुल 34.12 लाख उसी दिन दूसरी जमीन में निवेश कराने के नाम पर वापस ले ली गई।
बाद में जमीन अपने पुत्र ऋषभ चौहान के नाम दानपत्र कर दी। वर्तमान बाजार मूल्य के हिसाब से उक्त भूमि की कीमत करीब नौ करोड़ रुपये है। आरोप है कि न तो कोई दूसरी जमीन दी गई और न ही रुपये वापस किए गए। रवि चौहान और उसके पुत्र ऋषभ चौहान ने पेटलवुड और पेंटागन मॉल के पास स्थित जमीन को भी बहला-फुसलाकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से हड़प लिया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें