फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्कूटी सवार को टक्कर मारने वाले टेंपो चालक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में स्कूटी सवार को टक्कर मारने वाले टेंपो चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। गंभीर रूप से घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर अंबेडकर नगर निवासी धन सिंह पुत्र मनफुल सिंह 14 सितंबर की सुबह सिडकुल स्थित कंपनी में ड्यूटी पर जा रहा था। सुबह करीब 7:15 बजे आईटीसी गेट नंबर-3 के पास टेंपो ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में धन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे भूमानंद अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए आईसीयू में भर्ती कर लिया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि शिवम की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें