फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: छात्र को बेरहमी से पीटने पर सहायक अध्यापक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। छात्र को बेरहमी से पीटने पर सहायक अध्यापक राकेश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उप शिक्षा अधिकारी नारसन की संस्तुति रिपोर्ट पर जिला शिक्षा अधिकारी ने की है।
विज्ञापन

मामला रुड़की के नारसन ब्लाॅक क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटवाल आलमपुर नंबर- 02 नारसन का है। जहां कक्षा एक के छात्र को शारीरिक रूप से दंडित किए जाने के आरोप अभिभावकों और ग्रामीणों की ओर से लगाए गए थे। उप शिक्षा अधिकारी ब्लॉक नारसन की ओर से अपनी जांच रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि 10 सितंबर को विद्यालय के छात्र के साथ मारपीट करने के मामले में 11 सितंबर को स्थलीय निरीक्षण किया गया। इसमें छात्र के शरीर पर चोट के निशान की पुष्टि हुई।
उप शिक्षा अधिकारी की ओर से यह भी उल्लिखित किया गया कि प्रारंभिक रूप से अभिभावक एवं ग्रामीणों की ओर से अध्यापक को छात्र की पिटाई करने के लिए आरोपित किया गया है।
विज्ञापन

उत्तराखंड सरकारी सेवक संशोधित नियमावली 2010 में वर्णित प्रावधानों के आलोक में विद्यालय के सहायक अध्यापक राकेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोपित शिक्षक को उपशिक्षा अधिकारी लक्सर कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। विभागीय जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर हरिद्वार को नियुक्त किया गया है। उन्हें 15 दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया गया है। बता दें कि मामले में झबरेड़ा थाने में भी मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें