फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: जिले की 17 दुग्ध उत्पादन समितियों के चुनाव के लिए बजा बिगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट:- रुड़की संस्करण में भी लगाएं...
विज्ञापन

10 और 11 सितंबर को होंगे समितियों के प्रबंध कमेटी के चुनाव
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी ने जारी की अनंतिम सूचना
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। जिले की 17 प्राथमिक दुग्ध उत्पादन सहकारी समितियों के चुनाव के लिए बिगुल बज गया है। दस और 11 सितंबर को समितियों के प्रबंध कमेटी के चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव के लिए जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी ने अनंतिम सूचना का प्रकाशन किया है।
जनपद में 300 के आसपास दुग्ध उत्पादन सहकारी समितियां हैं, जिनके चुनाव पांच साल में होते हैं। जिनका कार्यकाल समाप्त होता है, उनके चुनाव हर साल कराए जाते हैं। चुनाव में समितियों में दूध बेचने वाले पशुपालक बतौर मतदाता भाग लेते हैं।
विज्ञापन

इस साल भी मानकों के आधार पर पाई गईं प्राथमिक दुग्ध उत्पादन सहकारी समितियों में चुनाव कराए जा रहे हैं। इनमें अकबरपुर ढाढेकी, आसफनगर, झबरेड़ी कला, डाडली, दयालपुर समिति का सभापति महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि, पदार्था, बहबलपुर, भुरना, मसाहीकला, मुबारिकपुर, लखनौता, श्यामपुर, शेरपुर, सिकरोढ़ा, हद्दीपुर ग्रंट और हरचंदपुर समिति का सभापति पद सामान्य श्रेणी में रखा गया है। इनमें नौ-नौ डायरेक्टर चुने जाएंगे।
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण के हिसाब से तीन-तीन पद दिए गए हैं। एक-एक पद अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित किया गया है। पांच-पांच पद सामान्य श्रेणी के रहेंगे। प्रत्येक समिति में कम से कम 30 और 150 से ऊपर सदस्य हैं, जो चुनाव में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी पियूष आर्य ने बताया कि चुनाव के लिए जारी अनंतिम सूचना पर विकास भवन रोशनाबाद स्थित विभाग के कार्यालय कमरा नंबर- 76 में आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। आपत्तियों का निस्तारण कर चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें