पुलिस लाइन में परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एसएसपी ।
- फोटो : HARIDWAR
पुलिस भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ होते ही दलालों का गिरोह सक्रिय हो जाता है। भर्ती में हिस्सा लेने आए अभ्यर्थियों को बहला-फुसलाकर यह लोग पैसे की वसूली कर लेते हैं। कई बार गलत दस्तावेज देकर युवकों को अपने जाल में फांस जाता है। ऐसे में पुलिस भर्ती परीक्षा में भाग लेने आए अभ्यर्थी दलालों से सावधान रहें। पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र के बाहर दिखने वाले संदिग्ध लोगों पर पुलिस कड़ी नजर रखेगी। इसके लिए एसएसपी ने आदेश जारी कर दिए हैं। जिले में आज से तीन केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा होगी।
रोशनाबाद स्थित रिजर्व पुलिस लाइन, भेल स्थित सशस्त्र परीक्षा व पीएसी 40वीं बटालियन को आरक्षी भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए 70 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने ब्रीफ किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती केंद्र पर पेयजल की व्यवस्था, भर्ती केंद्र पर अभ्यर्थी का मोबाइल फोन व कैमरा वर्जित करने के आदेश दिए। वहीं कहा कि केंद्र में किसी भी बाहरी व्यक्ति या अभ्यर्थी के परिजनों का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए छह कर्मचारी पूरी भर्ती परीक्षा की रिकॉर्डिंग करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोई भी अभ्यर्थी किसी भी प्रकार से किसी दलाल के झांसे में ना आए। अगर कोई व्यक्ति भर्ती प्रक्रिया में किसी प्रकार का प्रलोभन देता है तो उसकी सूचना तत्काल निकटतम थाने में या पुलिस उच्च अधिकारियों को दें।