हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में नहाते समय डूबे पौड़ी गढ़वाल के युवक का शव चौथे दिन एसडीआरएफ ने पथरी पावर हाउस से आगे किस्ती नहर बहादराबाद से बरामद कर लिया।
16 मई की शाम जटवाड़ा पुल के पास विजेंद्र पोखरियाल (28) पुत्र राजेंद्र पोखरियाल निवासी घोड़ीयाना, जनपद पौड़ी गढ़वाल नहाते समय गंगनरह में डूबकर लापता हो गए था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मंगलवार को एसडीआरएफ के एसआई आशीष त्यागी के नेतृत्व में टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया। इसके बाद किस्ती नहर से शव बरामद हो गया। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि शव को मोर्चरी में भिजवा दिया गया।