फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गाड़ियों के शीशे तोड़ने वाले पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र में गाड़ियों के शीशे तोड़ने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी पहले से कई मामलों में नामजद हैं और जेल भेज चुके हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर सभी को अदालत में पेश किया है। पुलिस के अनुसार, कुछ दिन से क्षेत्र में गाड़ियों के शीशे तोड़ने के मामले में सामने आ रहे थे।
विज्ञापन

ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान चलाते हुए सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों को चिह्नित किया गया। सोमवार की रात पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। आरोपी रात के समय पार्क की गई गाड़ियों के शीशे तोड़कर क्षेत्र में दहशत फैलाते थे। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आरोपी वंश, सचिन, विशु, सोनू और सूरज उर्फ भानू निवासीगण हनुमानगढ़ी, थाना कनखल को पकड़ा गया। आरोपी नशे के आदी हैं। नशे की हालत में हुड़दंग करते थे और पहले भी कई बार मारपीट के मामलों में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें