भाजयुमो ने शहर में फैली गंदगी से बीमारियों की रोकथाम में नाकाम रहने पर नगर आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शहर में कीटनाशक आदि छिड़काव नहीं होने पर आंदोलन की चुनौती दी।
रविवार को शिवमूर्ति चौक पर भाजयुमो के मंडल मंत्री माधव बेदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओें ने नगर आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया। माधव बेदी ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। गली मोहल्लों में हाल बेहाल है। घर-घर में बीमारी फैली हुई है। जगह-जगह कूड़े के ढेरों से उठ रही बदबू से और कीटाणुओं के फैलने से बीमारी फैल रही है। पूर्व मंडल महामंत्री अभिषेक गौड़ ने कहा कि शहर में भाजपा का बोर्ड और विधायक होने से सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस मौके पर अमन शर्मा, अभिनव खन्ना, निखिल, तुषार अरोड़ा, निशज, चांद शर्मा, अर्चित वोहरा, वैभव मेहता, अंकित जाटव, यश लालवानी, मुकुल कश्यप, नवीन, अजय, गौरव जाटव, राजन जाटव आदि शामिल हुए।
लोगों ने खुद संभाला सफाई अभियान
कनखल में फैली गंदगी की साफ सफाई नहीं होने से कालोनी निवासियों ने स्वयं साफ सफाई अभियान चलाया। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने बताया कि दक्ष मंदिर, सतीघाट रोड, घास मंडी, पहाड़ी बाजार आदि में साफ-सफाई के लिए नगर आयुक्त एवं स्वास्थ्य अधिकारी को शिकायत कर थक चुके है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। ऐसे में लोगों ने स्वयं नालियों की सफाई की। नालियों में भारी गदंगी के साथ कीड़े-मकोड़े भारी संख्या में मिले। उन्होंने मेयर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मेयर जनता की समस्या सुनने में नाकाम रहे है।
गंगा घाटों की साफ सफाई चलाई
हरिद्वार। सेव गंगा फाउंडेशन की ओर से स्पर्श गंगा के तहत सर्वानंद घाट से साफ सफाई अभियान चलाते हुए घाटों को चमका दिया। उन्होंने सूखी नदी से भीमगोड़ा होते हुए हरकी पैड़ी तक लोगों को जागरूक किया। उन्होंने हरकी पैड़ी पर घंटों सफाई की। इस दौरान रन फॉर गंगा के नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही घाटों पर सफाई में एकत्रित हुए कूड़े को दूर डाला। शिखर पालीवाल ने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा। दीपक तालियान ने कहा कि शहर में जब तक पॉलिथीन और गंगा में गिरते हुए नाले बंद नहीं होते जब तक गंगा मैली होती रहेगी। इस मौके पर अंकित अरोड़ा, राजकुमार, हिमांशु सरीन, राहुल वशिष्ठ, मनीष चौधरी, रजत भारद्वाज, ऋषभ गुलाटी, चंदन सैनी, विनोद मिश्रा, अंबरीष कुमार, सतीश सर्ता, दीपक कुमार, गौरव शर्मा, मुकेश कौशिक, गौरव सचदेवा, दिवाकर गोस्वामी, शिवम महंत आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
कीटनाशकों के छिड़काव पर न होने पर रोष
हरिद्वार। मुस्लिम आरक्षण संघर्ष समिति ने ज्वालापुर में बीमारियों से बचाव के लिए कोई उपाय नहीं करने पर आक्रोश जताया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुहेल अख्तर ने कहा कि ज्वालापुर के साथ आसपास की कालोनियों में भी गंदगी पसरी हुई है। लेकिन नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। सुभाषनगर, धीरवाली, पांवधोई, केतवाडा, मंडी कुंआ, मैदानियान, कड़च्छ, कस्सबान, अहबाबनगर, लोधामंडी, पीठबाजार, देवतान, वाल्मीकि बस्ती आदि में घर-घर में लोग बीमार है। उन्होंने इन कालोनियों में कीटनाशक छिड़काव की मांग की है। इस मौके पर चौधरी जकरिया, एजाज अली, अनीस, बिलाल, शादाब, नईम, रईस ख्वाजा, सोनू, मोसिन, रविश अली, अब्दुल आदि शामिल हुए। दूसरी ओर, तीर्थ पुरोहित समाज ने भी नगर आयुक्त एवं मेयर को ज्ञापन देकर कीटनाशक छिड़काव की मांग उठाई। इस मौके पर पराग मिश्रा, शिवम, बानी खेवड़िया, अंकुर पालीवाल, उज्जवल पंडित, अमर आत्रे, अचल शर्मा, संदीप आत्रे, सौरभ सिखोला, अमित झा, नितिन गौतम, विश्वास शिवपुरी, शैलेश गौतम आदि शामिल हुए।