फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी भाजपा की सरकार

Thu, 22 Dec 2016 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) रामलाल ने दावा किया कि आने वाले चुनाव में उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने अपने जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को हरिद्वार पहुंचकर कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में पूजा अर्चना की और जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह जगद्गुरु आश्रम पहुंचने पर उन्होंने जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से कई मुद्दों पर चर्चा की।  पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से बातचीत में रामलाल ने कहा कि उत्तराखंड समेत पूरे देश में भाजपा के प्रति उत्साह का माहौल है। उन्होंने कहा कि जहां भी भाजपा की सरकार होती है वहां विकास पर चर्चा होती है। जहां कांग्रेस की सरकार होती है, वहां भ्रष्टाचार पर चर्चा होती है। ऐसे ही हालात इस समय उत्तराखंड में है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोग भाजपा की तरफ आशाभरी निगाह से देख रहे हैं। उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बननी तय है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार, विधायक मदन कौशिक, मेयर मनोज गर्ग, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुरेश राठौर, राजीव शर्मा, विकास तिवारी, कुलदीप गुप्ता, सौरभ सिखौला, कन्हैया खेवड़िया, रेशू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें