फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों के समर्थन में गरजे कांग्रेसी

Wed, 21 Dec 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के संविदा कर्मचारियों की नियमितीकरण की मांग लेकर  बुधवार को कर्मचारियों और कांग्रेसियों ने उनके समर्थन में हरकी पैड़ी पर धरना दिया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री को हरिद्वार के कुछ जनप्रतिनिधि गुमराह कर संविदा कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रहे हैं। कर्मचारियों ने ऐलान किया कि कैबिनेट ने नियमितीकरण का प्रस्ताव पारित नहीं किया तो वे अर्द्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता एवं पूर्व सभासद अशोक कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों के साथ हरकी पैड़ी पर धरना देकर सभा की। इस मौके पर अशोक शर्मा ने कहा कि 20 से 25 साल से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को जब तक सरकार नियमित करने का शासनादेश जारी नहीं कर देती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसके बाद भी सरकार नहीं मानी तो कर्मचारियों के हित में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

धरना स्थल पर आयोजित सभा को पूर्व सभासद राजेश शर्मा, त्रिपाल शर्मा, कर्मचारी नेता दिनेश लखेड़ा व टंकार कौशल, कांग्रेस नेता तोष कुमार जैन, हरिद्वारी लाल, महेंद्र अरोड़ा, सत्यनारायण शर्मा, विपिन पेवल, अनिल ठाकुर, हरीश चावला, राकेश कर्णवाल, पंकज दलाल, पदमराज आनंद, मुकेश कुमार शर्मा, अरविंद चंचल, जयप्रकाश, राजीव पाराशर, सतेंद्र शर्मा, प्रदीप प्रजापति, गुलशन अरोडा, अनिल भारद्वाज, मुकेश लोधी, शंकर खन्ना, उमेश लोहर, अतर सिंह व गौरव शर्मा ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें