फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनेक्शन काटने पर भड़के भाजपाई

Wed, 04 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हंगामा करते भ्‍ााजपा के लाोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। बिजली का बिल जमा न करने और कनेक्शन काटने पर मंगलवार को उपभोक्ता और कई भाजपाई एसडीओ कार्यालय पहुंच गए। इसी बीच एसडीओ ने भाजपाइयों पर दलाली करने का आरोप जड़ दिया। इसे सुनते ही कार्यकर्ता भड़क गए और हंगामा कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। आखिर में अधिशासी अभियंता डीएस पंवार की ओर से माफी मांगने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन


ज्वालापुर क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी रामपाल के मकान का बिजली का बकाया करीब 35 हजार रुपये तक पहुंच गया था। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने पर रामपाल ने बिल कि श्तों में जमा कराने की अनुमति के लिए सोमवार को अपने पुत्र को फाउंड्री गेट पर एसडीओ कार्यालय भेज दिया। वहां रामपाल के पुत्र ने एसडीओ रूपेश कुमार से किश्तों में बिल जमा कराने की बात कही। लेकिन एसडीओ ने इससे इनकार कर दिया। उपभोक्ता ने अपनी बहन के डायलिसिस पर होने की बात कही तो आरोप है कि एसडीओ ने कुछ अपशब्द बोल दिए। रामपाल ने मामले की जानकारी भाजपा नेता रानीपुर मंडल वरुण वशिष्ठ को दे दी। इस पर वरुण ने अधिशासी अभियंता से बिल किस्तों में जमा कराने की अनुमति दिलवा दी।

लेकिन प्रक्रिया चलते शाम होने पर बिल जमा नहीं हो सका। दूसरी ओर एसडीओ रूपेश कुमार ने सोमवार शाम ही रामपाल के घर की बिजली कटवा दी। इस पर मंगलवार को वरुण वशिष्ठ, रानीपुर मंडल अध्यक्ष आलोक चौहान, सांसद प्रतिनिधि अभिषेक गौड़ व चमन चौहान आदि अधिशासी अभियंता डीएस पंवार के कार्यालय पहुंच गए और मामले की जानकारी दी। अधिशासी अभियंता ने एसडीओ को मौके पर बुला लिया। वहां एसडीओ ने भाजपा नेताओं पर दलाली करने का आरोप जड़ दिया।
विज्ञापन


दलाली शब्द सुनते ही भाजपाई भड़क उठे और मामला एक दूसरे पर गाली-गलौच तक पहुंच गया। मामला बढ़ते देख अधिशासी अभियंता डीएस पंवार ने एसडीओ की ओर से माफी मांगी। उसके बाद मामला शांत हुआ। मौके पर विपिन शर्मा, अजय, बबली, मेमपाल, सतीश, अभिनंदन गुप्ता, ऋषभ शर्मा, तुषार, बिंदरपाल, सुरेश पाल फौजी, सिंहपाल सैनी, विपिन चौहान, अरविंद, शशिभूषण, किरन वर्मा, अशोक, राव जमीर व विवेक कश्यप आदि शामिल हुए। वहीं रामपाल ने बिल की एक किस्त जमा कर देने पर उसका कनेक्शन जोड़ दिया गया।

इनका कहना है
मैंने यह कहा था कि कंज्यूमर को अपनी शिकायत लेकर आना चाहिए। उसका काम किया जाता है, लेकिन अन्य लोग विभागीय कार्य में बाधा डालते हैं। इस मामले में मुख्य व्यक्ति नहीं आया। मैंने कहा कि केवल कंज्यूमर आए तो वे बोले कि हम तो आएंगे तो मैंने कहा था कि आप दलाल थोड़े ही न हो। बाद में मामला सुलट गया।
विज्ञापन

-रूपेश कुमार, एसडीओ, ऊर्जा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें