फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पर लगाया सांप्रदायिक धुव्रीकरण का आरोप

Fri, 26 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कम्युनिस्ट पार्टी और कम्यूनिस्ट पार्टी एम की ओर से भगत सिंह चौक पर धरना प्रदर्शन किया गया। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी पर सांप्रदायिक धुव्रीकरण का आरोप लगाया।
विज्ञापन

दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र होकर बृहस्पतिवार को भगत सिंह चौक पहुंचे। जोरदार नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा ने देश में माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। सीपीआई एम के जिला सचिव मुनरिका यादव ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से देेश में बहाने बनाकर माहौल खराब किया जा रहा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से महंगाई, भ्रष्टाचार, रोजगार और देश में कालाधन वापस लाने की बातें कही थी। लेकिन सरकार बनने के बाद जनता का ध्यान भटकाने के लिए लव जेहाद, घर वापसी और बीफ खाने जैसे मुद्दों के जरिए देश में दंगे कराए जा रहे हैं। सीपीआई के जिला सचिव आरसी धीमान ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय आजकल राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि कन्हैया कुमार को राष्ट्र विरोध के मनगढंत नारों का आरोप लगाकर साजिश के तहत जेल भिजवाया गया है। सरकार की इस साजिश का पूरे देश में विरोध हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने कन्हैया कुमार की बिना शर्त रिहाई की मांग की। इस दौरान हरीश चंद्र, कालूराम, पीडी बलूनी, चंद्र सिंह रावत, केएस गुंसाई, महेंद्र जखमोला, आरपी जखमोला और महेंद्र वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें