फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में मिलता है कार्यकर्ता को सम्मान: रावत

Mon, 17 Apr 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बहादराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। इस पार्टी में ही कार्यकर्ता विधायक, मंत्री और मुख्यमंत्री बनता  है। संगठन के प्रति समर्पित रूप से काम करने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान यथावत बना रहता है।

 रावत सोमवार को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के सिडकुल बाइपास स्थित एक बैंक्वेट हॉल में कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देगी। सरकार पारदर्शिता के साथ काम करते हुए  एक महीने का हिसाब जल्द ही जनता के बीच रखेगी।  उन्होंने कहा एक-एक पाई का हिसाब जनता को दिया जाएगा। कुछ लोग भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचने का भी काम कर रहे हैं, ऐसे लोगों से  कोई फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रावत ने कहा देश के विकास में गरीब का भी उतना ही योगदान है जितना अन्य देशवासियों का है। उन्होंने प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास के नारे को सार्थक करने के लिए गरीबों,  महिलाओं,  मजदूरों को साथ लेकर आगे बढ़ने की बात कही।

 रावत ने कहा कि किसानों को गन्ने का बकाया भगतान कराने के लिए 20 करोड अवमुक्त कर दिए गए हैं। उन्होंने निजी गन्ना कंपनियों को भी  25 अप्रैल तक किसानों का बकाया भुगतान करने को कहा। ऐसा नहीं होने पर प्रदेश सरकार सख्त कदम उठाएगी।  उन्होंने हरिद्वार जिले में गन्ना किसानों के साथ हुई गन्ना पक्षियों के 70 लाख रुपये के घोटाले के जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास का भरोसा लिया।   

शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने भी राज्य सरकार को विकास के प्रति समर्पित बताया।  सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों का व्यापक प्रचार -प्रसार करने का आह्वान किया। रानीपुर के विधायक आदेश चौहान ने विधानसभा चुनावों में मिले सहयोग तथा राज्य में जनता को के लिए लोगों का आभार जताया।  
 इस दौरान ज्वालापुर विधायक सुरेश राठोर, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह, मेयर मनोज गर्ग,  ठाकुर सुशील चौहान, राजकुमार अरोरा, उपेंद्र शर्मा, अर्जुन नागयांन, राव शमशाद,  वीरेंद्र बोरी, ऋषिपाल सिंह,  सतीश कुमार, चरण सिंह, अनुज चौहान आदि समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन



तीन तलाक के मुद्दे पर दिया ज्ञापन
मुस्लिम समाज की महिलाओं ने अभिनंदन समारोह में शामिल होने आए मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर तीन तलाक पर उनके  साथ हो रहे अन्याय को समाप्त करने की मांग की।  महिलाओं ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि तीन तलाक पुरुष समाज ने एक हथियार की तरह इस्तेमाल किया है। मुस्लिम महिलाएं बहुत परेशान हैं। वहीं दूसरी ओर सत्यम कंपनी के कर्मचारी भी सीएम से मिलने पहुंचे लेकिन कर्मचारियों को पुलिस ने मुख्यमंत्री के आने से पहले ही पंडाल से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें