फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई और कांग्रेस भिड़े, पुलिस ने फटकारी लाठियां

विज्ञापन
विज्ञापन
खाने के पैकेट के अंदर पांच सौ रुपये का नोट बांटने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पीट दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकार दोनों पक्षों को हटाया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मपुरी में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर सोमवार दोपहर भाजपा कार्यकर्ता खाने के पैकेट अपने कार्यकर्ताओं को बांट रहे थे। वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता ने पैकेट के अंदर पांच सौ रुपये का नोट होने का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि भाजपाइयों ने उनके साथ मारपीट की। जानकारी मिलने ही कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक अधिकतर भाजपाई चले गए। शहर कोतवाली प्रभारी राकेंद्र सिंह कठैत भी वहां पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकार दोनों गुटों को वहां से हटा दिया। कांग्रेस प्रत्याशी ने कोतवाली प्रभारी के समक्ष आक्रोश जताया। शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कुछ लोगों के बीच मारपीट हो गई थी। बाद में मामला शांत हो गया।
दिन भर उलझते रहे प्रत्याशियों के समर्थक
शहर विधानसभा सीट के एसएमजेएन कालेज परिसर में बने मतदान केंद्र के बाहर कांग्रेस-भाजपा के कार्यकर्ता किसी न किसी बात को लेकर आपस में दिन भर उलझते रहे। एक बार तो टकराव होते-होते टल गया। गनीमत रही कि मारपीट की नौबत नहीं आई। सेक्टर मजिस्ट्रेट नरेश चौधरी ने स्थिति को बमुश्किल संभाला, तब कहीं जाकर दोनों दलों के समर्थक शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें