फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: कार की टक्कर से बाइक सवार की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात कलियर मार्ग पर दौलतपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल पर जा रहे डेयरी संचालक को टक्कर मार दी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। तहरीर के आधार पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, नरेंद्र कुमार उर्फ मिंटू (36) पुत्र करतारा निवासी ग्राम नांगल पिनूली बेगमपुर में डेयरी का संचालन करता है। शनिवार रात करीब 11 बजे की है। वह बाइक से घर लौट रहा था। दौलतपुर धर्मकांटा के पास कलियर की ओर से आ रही कार ने उसकी बाइक पर टक्कर मार दी। कार को मौके पर छोड़कर चालक फरार हो गया।
सूचना मिलते ही बाज़ार चौकी प्रभारी अमित नौटियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल में भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश राठौड़ ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक के भाई महेंद्र सिंह की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें