फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: भेल की हीप और सीएफएफपी यूनियनों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
भेल टाउनशिप में बाहरी लोगों के आवागमन को प्रतिबंधित करने की मांग को लेकर हीप और सीएफएफ यूनियनों ने हीप मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। यूनियनों ने कहा कि बाहरी लोग भेल का माहौल खराब कर रहे हैं। नशे में लोग गाली-गलौज करते हैं, भेल कर्मियों के रोकने पर अभद्रता करते हैं।
विज्ञापन




भेल की हीप और सीएफएफपी यूनियनों ने महाप्रबंधक मानव संसाधन को ज्ञापन सौंपा। बीएमकेपी के अध्यक्ष मुकुल राज ने कहा कि भेल टाउनशिप के अंदर काफी समय से बाहरी असामाजिक व्यक्तियों की गतिविधि बढ़ती जा रही हैं। कुछ बाहरी लोग शराब पीकर तेज वाहन चलाते हैं। जिससे कई बार हादसे हो चुके हैं।

एचएमएस के महामंत्री पंकज शर्मा भेल के खोखों और शॉपिंग सेंटर में बाहरी लोगों को जमावड़ा लगा रहता है। ये लोग आपस में गाली गलौज करते हैं। हैवी इलेक्ट्रिकल वर्कर्स ट्रेड यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने कहा की बाहरी लोग वाहनों से टक्कर मार भेल की संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सीएफएफपी एटक के अध्यक्ष नईम खान ने कहा कि रामलीला समेत विभिन्न ग्राउंड में बाहरी लोग सट्टा खेलते हैं। कहा कि भेल की अन्य यूनिटों और पीएसयू के सेक्टरों की तरह भेल हरिद्वार टाउनशिप में बाहरी लोगों को प्रवेश प्रतिबंधित होना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में रविंद्र चौहान, रवि कश्यप, आशुतोष, अश्वनी चौहान, राजेंद्र चौहान, परमाल सिंह, अतुल राय, राजीव शर्मा, योगेंद्र राम, शंकरलाल, सुशील त्रिपाठी, राकेश मालवीय, अमित गोगना, अश्वनी चौहान, अरविंद मावी, बलवीर रावत, अजीत पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें