फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म की स्थापना में ग्रंथों और संतों का महत्वपूर्ण योगदान: हरि चेतनानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जगद्गुरु उदासीन आश्रम में स्वामी कृष्णानंद और स्वामी प्रीतम मुनि की 52वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित हुआ। महामंडलेश्वर स्वामी हरि चेतनानंद ने कहा कि जगत में धर्म की स्थापना करने में धर्म ग्रंथों और संतों का महत्वपूर्ण योगदान है। कहा कि संतों ने जगत को कल्याण का मार्ग दिखाया। श्रवण नाथ स्थित जगद्गुरु उदासीन आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद ने कहा कि सतगुरु सत्य का वह पथ है, जो भक्तों को ईश्वर के निकट ले जाते हैं। महंत सुतीक्षण मुनि ने कहा कि गुरु ज्ञान की गंगा होते हैं। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर प्रेम दास, कपिल मुनि, महंत सचिव रामरतन गिरी, महंत रघुवीर दास, महंत राजेंद्र दास, महंत विष्णु दास, महंत प्रेमदास, साध्वी नारायण मुनि, वरिष्ठ कोतवाल कालीचरण, मनोजानंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें