फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भेल प्रबंधक और नगर प्रशासक का घेराव

विज्ञापन
भेल में प्रदर्शन करते हैवी हलैक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
हीप एवं सीएफएफपी की 3 यूनियनों ने भेल क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के विरोध में मंगलवार को भेल प्रबंधन एवं नगर प्रशासक का घेराव किया। भेल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने कहा कि 15 दिन के अंदर कूड़ा प्रबंधन नहीं हुआ तो कर्मचारी क्षेत्र का कूड़ा उठाकर नगर प्रशासक कार्यालय के बाहर फेंकवा देंगे।
विज्ञापन

हैवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन के महामंत्री विकास सिंह ने कहा कि भेल क्षेत्र में महीनों तक कूड़ा नहीं उठाया जाता है। इससे दुर्गंध और बीमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। आवासों की मरम्मत नहीं हो रही है। बरसात में छत टपक रही हैं। सीवर लाइन चोक हैं। चोरियों को रोकने में भेल प्रबंधन नाकाम रहा है। उपाध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि प्रशासन क्वार्टर की मेंटेनेंस कराने में सक्षम नहीं है तो कर्मचारियों की एचआरए कटौती बंद की जाए।
सीएफएफपी श्रमिक यूनियन के महामंत्री अमित गोगना ने कहा कि भेल की प्रमुख लोकेशन पर भूतल स्थित क्वार्टरों को कर्मचारियों को आवंटित न करके सीधे तौर पर पुलिस एवं प्रशासन के कर्मचारियों को आवंटित किए जा रहे हैं। भेल कर्मियों में इससे आक्रोश है।
विज्ञापन

सीएफएफडब्ल्यूयू और सीएफएफपी के महामंत्री जय शंकर ने कहा कि टॉउनशिप में किरायेदारी पर चल रही दुकानों को तुरंत खाली कराया जाए। टॉउनशिप में खाली दुकानों को मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को आवंटित किया जाए। घेराव करने वालेें में रवि कश्यप, बीजी शुक्ला, अशोक सिंह, बलवीर सिंह रावत, राकेश मालवीय, अरविंद मावी, कामता प्रसाद, प्रहलाद सिंह चौहान, सत्येंद्र प्रताप सिंह, कमलेश राय, नवीन कुमार, हरीश साहू, संदीप जोशी, वीरेंद्र सिंह भदौरिया, इश्तिखार, ऋषि पाल विजय यादव, भवानी प्रसाद, धर्मेश गुप्ता, अमित पाण्डे, ओम् प्रकाश मीणा, आदेश कुमार, विकास परिडा, अजय कुमार, राजवीर और अजीत पाल समेत कई कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें