फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचईएल ने किया सबसे बड़े जनरेटर का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएचईएल की सीएफएफपी इकाई ने अब तक के सबसे बड़े जनरेटर रोटर फोर्जिंग का निर्माण एवं आपूर्ति कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक पीसी झा ने हरी झंडी दिखाकर जनरेटर को हैदराबाद के लिए रवाना किया। रोटर फोर्जिंग का निर्माण एवं आपूर्ति गुजरात इंडस्ट्रियल पावर कारपोरेशन लिमिटेड के आर्डर पर किया गया है।
विज्ञापन

कार्यपालक निदेशक पीसी झा ने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास और कठिन परिश्रम से यह उपलब्धि हासिल हुई है। इतने बड़े रोटर फोर्जिंग के निर्माण के लिए उच्च तकनीकी दक्षता एवं कौशल जरूरी होता है। इसका सफलतापूर्वक निर्माण कर बीएचईएल ने इसे साबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि सीएफएफपी की फोर्ज शॉप में निर्मित यह रोटर फोर्जिंग भारत में पहली बार बनाया गया है जो ‘मेक इन इंडिया’ मिशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। महाप्रबंधक प्रभारी (सीएफएफपी) विवेक कुमार रायजादा ने कहा कि बीएचईएल के लिए गर्व की बात है कि सीमित संसाधनों के बावजूद इतने बड़े रोटर फोर्जिंग का निर्माण हुआ है। भविष्य में आने वाले आर्डरों का निर्माण उच्च गुणवत्ता के साथ होगा। इस अवसर पर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) नीरज दवे, सीएफएफपी इकाई के महाप्रबंधक समेत वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन एवं एसोसिएशनों के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें