फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पकड़ा चाइनीज मांझा, दो का चालान

विज्ञापन
कनखल क्षेत्र में चाइनीज मांझे को लेकर छापेमारी करते पुलिसकर्मी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन ने चीनी माझा बेचने वाले व्यापारियों के खिलाफ जांच अभियान चला रखा है। इस अभियान के तहत छह दुकानों पर छापे मारे। इस दौरान दो दुकानों से चीनी मांझा बरामद हुआ। पुलिस ने मांझे को जब्त करते हुए 20 हजार के चालान भी किए। पुलिस की कार्रवाई से मांझा बेचने वालों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों से मांझा गायब कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी मुकेश चौहान ने बताया कि जगजीतपुर चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार के साथ आरक्षी कुलदीप सिंह व संदीप कुमार ने कनखल के झंडा चौक, पहाड़ी बाजार, लाटोवाली में पतंग बेचने वाले दुकानदारों के यहां चेकिंग की। कुल छह दुकानों पर चेकिंग की गई। इसमें से दो दुकानों पर चीनी मांझा बिकता हुआ पाया गया। इन दोनों दुकानदारों को 20 हजार रुपये का चालान भी किया गया। साथ ही चौकी प्रभारी जगजीतपुर खेमेंद्र गंगवार ने दुकानदारों को चीनी मांझे से होने वाली दुर्घटनाओं के बारे में बताया और बिक्री न करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जो भी दुकानदार चीनी मांझा बेचता हुआ पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें