फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगत सिंह हाउस ने सुभाष हाउस को 40-38 से परास्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
‘खिलाड़ी फिट, खेल हीट’ के अंतर्गत गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के दयानंद स्टेडियम में इंटर हाउस कबड्डी टूर्नामेंट आयोजित हुआ। उद्घाटन मैच बीपीईएस तृतीय वर्ष (भगत सिंह हाउस) और बीपीएड द्वितीय वर्ष (सुभाष चंद्र बोस हाउस) के मध्य खेला गया। इंटर हाउस का फाइनल मुकाबला बीपीएड और बीपीईएस के मध्य खेला गया। जिसमें भगत सिंह हाउस (बीपीईएस) ने सुभाष हाउस (बीपीएड) को 40-38 के अंतर से परास्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ करते हुए डीन प्रो. सुरेंद्र कुमार ने कहा कि खिलाड़ी ही सही मायने में जीना जानता है। कुशल व्यक्तित्व के धनी एवं लक्ष्य प्राप्ति में निपुण लोगों को यह समाज खिलाड़ी की संज्ञा देता है। प्रभारी, शारीरिक शिक्षा डॉ. अजय मलिक ने कहा कि खेल भावना में हम और मैं का अधिक प्रभाव पड़ता है। खेल हम (सहयोग) की भावना से जीता और मैं (अहम भाव) के कारण हारा जाता है। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शिवकुमार चौहान ने कहा कि प्रकृति व्यक्ति के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है, जो व्यक्ति में सीखने की कला विकसित करती है। आयोजन मंडल मे असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रणवीर सिंह एवं कनिक कौशल के संयोजन में छात्रों द्वारा इंटर हाउस टूर्नामेंट का कुशलता पूर्वक आयोजन एवं संचालन किया। इस दौरान डा. कपिल मिश्रा, डा. अनुज कुमार, डा. प्रणवीर सिंह, कनिक कौशल, कोच सुनील कुमार, दुष्यंत राणा मौजूद रहे। संचालन कनिक कौशल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें