फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादराबाद में भिड़े दो पक्ष, पथराव

Fri, 21 Oct 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
Bhadrabad area mosque on the scene of a dispute submitted to the people in the street, police explained. - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बे के मस्जिद वाली गली में दो पक्षों में शुक्रवार को खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर खुलकर लाठी डंडे का इस्तेमाल किया। पथराव होने से भगदड़ की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को खदेड़ा। संघर्ष में एक दर्जन लोग घायल हुए है। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


मामला कस्बा बहादराबाद क्षेत्र की मस्जिद वाली गली का है। मोहल्ले के रहने वाले सावेज और सत्तार के बीच मोहर्रम के दौरान मामूली बात को लेकर विवाद हो गया था। तब मोहल्लेवासियों ने बीच बचाव कर मामला शांत करा दिया था। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद विवाद ने खूनी संघर्ष का रुप ले लिया। एक पक्ष ने घात लगाकर दूसरे पक्ष पर हमला बोला। फिर दूसरे पक्ष ने भी जवाबी हमला किया। दोनों पक्षों ने लाठी डंडों का खुलकर इस्तेमाल किया। सूचना मिलने पर निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा। संघर्ष में करीब कई लोगों को चोटें आई हैं। निरीक्षक अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि किसी पक्ष की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें