फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बीएफएफसी की टीम ने जीता फुटबॉल फाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। 38वें राष्ट्रीय खेलों के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए चल रही दो दिवसीय बालक वर्ग की अंडर-14 आयु वर्ग की जनपद स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई। स्पोर्ट्स स्टेडियम रोशनाबाद में चल रही प्रतियोगिता के दूसरे दिन तीन मैच खेले गए। सेमीफाइनल गैलेक्सी वारियर और रोशनाबाद स्टेडियम के मध्य खेला गया। रोशनाबाद की टीम 4-3 मैच जीत कर फाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन

फाइनल मैच में बी एफएफसी और रोशनाबाद के मध्य खेला गया। बीएफएफसी की टीम ने पेनल्टी गोल से 4-2 से मैच अपने नाम किया और फाइनल मैच जीत कर प्रतियोगिता अपने की। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरूंग, हिमांशु रावत, राजेंद्र पयाल, सुनील भट्ट, शुभम बोहरा, दिशांत, अनमोल नदीम अली, पीयूष आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें