फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: स्टेडियम के नाम को लेकर हॉकी की पूर्व कप्तान को ऐतराज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। भारतीय हॉकी की पूर्व कप्तान वंदना कटारिया ने रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के नाम को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि शासन ने बकायदा शासनादेश जारी कर स्पोर्ट्स स्टेडियम को उनका नाम दिया था। अब 38वें राष्ट्रीय खेल की मेजबानी मिली तो स्थानीय स्तर पर जिम्मेदारों ने मुख्य द्वार पर स्टेडियम का नाम ही बदल दिया। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी से वार्ता की। वहीं, अब उनके परिजन खेल मंत्री रेखा आर्य से मिलकर शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया की बहन हॉकी की पूर्व खिलाड़ी रीना कटारिया ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि वंदना की कप्तानी में देश को मिली जीत का जश्न मनाया गया। इसमें प्रदेश के सभी खिलाड़ी खुद को गौरवान्वित हुए। शासन स्तर से हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम का नाम वंदना के नाम पर करने का फैसला भी लिया।
रीना कटारिया का कहना है कि तत्कालीन खेल मंत्री अरविंद कुमार पांडेय ने स्टेडियम में बकायदा समारोह आयोजित कर वर्ष 2021 में स्टेडियम का नाम वंदना कटारिया के नाम पर करने की घोषणा भी की। उनका कहना है कि बोर्ड और बैनर बदले गए नाम भी लिखा गया। इसके बावजूद अब स्टेडियम को हरिद्वार स्पोर्ट्स स्टेडियम नाम लिख दिया गया है। उनका कहना है कि देश के लिए खेलकर मेडल लाने वाली किसी महिला खिलाड़ी के साथ यह भद्दा मजाक है।
विज्ञापन

-
केवल हॉकी विंग का नाम दिया गया : डीएसओ
वहीं जिला क्रीडा अधिकारी शबाली गुरुंग का कहना है कि समूचे स्टेडियम का नाम वंदना कटारिया के नाम पर नहीं किया गया था। इसमें स्टेडियम के हॉकी विंग को वंदना कटारिया का नाम दिया गया। आज भी वह उनके नाम पर ही संचालित हो रहा है। इसमें किसी तरह की आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में शासन के निर्देशों की जानकारी लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें