जेल में बनाया गया कोविड बैरक ।
- फोटो : HARIDWAR
कोरोना के मामलों में आ रही तेजी को देखते हुए जेल प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जेल की एक बैरक में आइसोलशन वार्ड तैयार किया गया है। इसमें बाहर से आने वाले कैदियों को रखा जा रहा है। जेल में बंद कैदियों से मुलाकात पहले ही बंद कर दी गई है।
कोरोना का जेल में प्रसार न हो इसके लिए तमाम एहतियाती कदम जेल प्रशासन द्वारा उठाए जा रहे हैं। इसके तहत जिला कारागार रोशनाबाद की एक बैरक को आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया गया है। बैरक में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में बाहर से आने वाले कैदियों को रखा जा रहा है। जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण के लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए जेल में कई बदलाव किए गए हैं। एक बैरक को आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसमें बाहर से आने वाले कैदियों को रखा जा रहा है। संवाद