फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आज से तीन दिन के लिए बैंक हो जाएंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों के लिए कर्मचारी प्रेमनगर आश्रम पर करेंगे प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। आज से तीन दिन के लिए बैंक बंद हो जाएंगे। शुक्रवार को मांगों के लिए बैंक कर्मचारी हड़ताल कर कैनरा बैंक प्रेमनगर आश्रम रानीपुर मोड़ पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। महीने का दूसरा शनिवार और रविवार साप्ताहिक अवकाश रहने से तीन दिन बैंकिंग कार्य बंद रहेंगे। इससे सोमवार को ही बैंकों में कामकाज होंगे।
विज्ञापन

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) के जिला संयोजक राजकुमार सक्सेना ने बताया कि पांच-डे बैंकिंग और समान पीएलआई फॉर्मूला की मांग के लिए एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है। इसमें एसबीआई, पीएनबी, यूनियन, यूको आदि समस्त सरकारी बैंकों के साथ सहकारी बैंक भी हड़ताल में शामिल होंगे, इसलिए शुक्रवार को जनपद के करीब 300 बैंकों में कार्य बंद रहेगा। उन्होंने बैंक कर्मचारियों से हड़ताल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया है। धरना-स्थल पर भी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें