फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर छोड़कर फरार हुए बलवाई, तलाश में पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वालापुर क्षेत्र के पीठ बाजार में दो समुदायों के बीच हुए बवाल के आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी धरपकड़ में पुलिस टीमें जुटी हुई है। इधर, तीसरे दिन भी एहतियात के तौर पर पीएसी पुलिस फोर्स पीठ बाजार में तैनात रही।
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात पतंगबाजी को लेकर दो समुदाय के किशोरों के बीच विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गई थी कि किशोरों के समर्थन में उनके समुदाय के लोग उतर आए थे।
देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई थी और पत्थरबाजी भी खुलकर की गई थी। कई चौपहिया वाहनों के शीशे इस बवाल में टूट गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे स्थिति को संभाला था। तनाव के मददेनजर मौके पर पीएसी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई थी। बुधवार को पीठ बाजार निवासी उद्योगपति विनीत धीमान ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि पथराव कर उनकी कार के शीशे तोड़े गए।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर ज्वालापुर पुलिस ने बवाल में शामिल रहे आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस टीम जब उनके घर पहुंची तो वे सब घर पर नहीं मिले। सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। उन्होंने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें