फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादराबाद इकाई के अध्यक्ष चुने गए अश्वनी कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ बहादराबाद इकाई के त्रिवार्षिक चुनाव में अध्यक्ष समेत तीन पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी रविंद्र चौहान की देखरेख में शनि मंदिर बोंगला बहादराबाद में चुनाव कराया। सुबह 8.30 बजे से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। अध्यक्ष, मंत्री और कोषाध्यक्ष पदों के लिए छह नामांकन पत्र खरीदे गए। सुबह 9.30 बजे तक मात्र तीन नामांकन पत्र ही जमा हुए। चुनाव अधिकारी की ओर से नामांकन पत्र जमा करने वालों को निर्विरोध पदाधिकारी घोषित कर दिया। इनमें अध्यक्ष पद पर अश्वनी कुमार, मंत्री पद पर राकेश कुमार और कोषाध्यक्ष के रूप में योगेश कुमार घोषित हुए। निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष कार्यकारिणी के बाकी पदाधिकारियों को मनोनयन करेगी। चुनाव संपन्न कराने के लिए जिला संगठन की ओर से राप्रावि सिकंदरपुर के प्रधानाध्यापक अशोक चौहान और राप्रावि भगवानपुर के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंकज लोचन, विजेंद्र अग्रवाल, शिव कुमार, साधु राम, दिनेश कुमार, कुलदीप कुमार, मांगेराम, गुलशन चौहान, राजेश कुमार, विपिन कुमार, सुमित कुमार, चंद्र भूषण, ललित गुप्ता, आभा चतुर्वेदी, राजेश खन्ना, अमरपाल, विजेंद्र कुमार, जितेंद्र चौधरी, जिला अध्यक्ष अशोक चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें