फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी एआरटीओ कार्यालय में कामकाज ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
एक सूत्री मांग को लेकर एआरटीओ में कर्मचारियों का कार्यबहिष्कार दूसरे दिन भी जारी रहा। इस कारण दूर-दराज से आने वाले फरियादी भटकते रहे। कार्यालय पर ताले लटके होने से उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

प्रदेश व्यापी आह्वान पर रोशनाबाद स्थित एआरटीओ कार्यालय के कर्मचारियों ने एक सूत्री मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया था। जिससे एआरटीओ कार्यालय में सभी कामकाज ठप पड़ हुए हैं। संघ के जिलाध्यक्ष मोहन लाल ने कहा कि सरकार से एक सूत्री मांग को पूरा कराने के लिए लगातार आंदोलन किया जा रहा है। लेकिन सरकार केवल आश्वासन देने तक सीमित रह जाती है। इस मौके पर रेशम सिंह, सईद, विनोद निराला, नीतिश मैठानी, संतोश डबराल, जीता गुप्ता, सुमन लता मैथानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें