फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेराम आश्रम से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

विज्ञापन
नखल पुलिस की गिरफ्त में हरेराम आश्रम में चोरी करने वाले आरोपी । - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
कनखल क्षेत्र में हरेराम आश्रम में चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से चांदी के सिक्के, मूर्तियां, बर्तन और दो लाख 90 हजार की रकम बरामद की गई है। आरोपी घुमंतू प्रवृत्ति का है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

कनखल थाना प्रभारी ओसीन जोशी के मुुताबिक हरेराम आश्रम के महामंडलेश्वर कपिल मुनि ने आठ अक्तूबर को आश्रम में चोरी होने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को दी गई तहरीर में उन्होंने बताया था कि आश्रम के कार्यालय का ताला तोड़कर चांदी के जेवरात, बर्तन, मूर्तियां एवं कई लाख की रकम चोरी कर ली गई थी। आश्रम व आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शनिवार की देर शाम आरोपी को सिंहद्वार चौक के पास से पकड़ लिया। उसके कब्जे से पांच सिक्के, नंदी की 13 मूर्तियां, दो कटोरियां एवं दो लाख 90 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश कुमार निवासी गांव रामपुरा तहसील जगाधरी यमुनानगर हरियाणा बताया। थाना प्रभारी ओसीन जोशी ने बताया कि आरोपी नशे का आदी है और घुमंतू प्रवृत्ति का है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है। पुलिस टीम ने थाना प्रभारी ओसीन जोशी, एसआई व सहायक थाना प्रभारी दीपक कठैत, उप निरीक्षक देवेंद्र चौहान, सोहन रावत, आरक्षी बलवंत, भरत व कुलदीप सिंह मौजूद रहे। एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने घटना का खुलासा करने पर पुलिसकर्मियों को शाबासी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें