फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में भाजपा विरोधी लहर: प्रमोद

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के सलाहकार और कालिका पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राज्य में भाजपा विरोधी लहर चल रही है। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अब एकजुट होकर काम करना चाहिए। जनता को भाजपा से मुक्ति दिलाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट हो जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आज सभी वर्ग के लोग पीड़ित हैं। जनता राज्य में भाजपा की सरकार को बदलने का मन बना चुकी है। भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा का पाप इतना बढ़ गया कि उसने विश्वस्तरीय धार्मिक आयोजन महाकुंभ में भी घोटाला करने से भी गुरेज नहीं की।
विज्ञापन

शिवालिक नगर के एक होटल में हुए आउटरीच कमेटी के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भाजपा को केवल सत्ता से मतलब है। उसे जनता और उनके हितों से कोई लेना देना नहीं है। जिससे आज सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। महंगाई और बेरोजगारी निरंतर बढ़ रही है।
कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री विजय सारस्वत ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। गढ़वाल व कुमाऊं दोनों में कांग्रेस की लहर चल रही है। कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजीव चौधरी ने कहा कि सम्मेलन में अनेक संस्थाओं ने कांग्रेस में आस्था जताई। सभी संगठनों के सुझाव पार्टी के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और कांग्रेस हाईकमान को भेजे जाएंगे। सरकार बनने पर सभी की समस्याओं का हल किया जाएगा। जरूरी सुझाव को पार्टी के घोषणा पत्र में भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर आउटरीच कमेटी के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप, संयोजक ईशिता सेढ़ा, पुरुषोत्तम शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, विजय, विपिन, राजेंद्र चौटाल, संजीव कुमार, संतोष, निर्मला, पूनम, स्नेहलता, प्रभा, चंद्रकांता, राशि, पिंकी साहू, ममता झा, सन्नी, अनिल आदि मौजूद रहे। सम्मेलन में श्रमिक यूनियन, व्यापार मंडल, महिला संगठन, एनजीओ, भेल यूनियन आदि सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें