फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में दो नए गंगा घाटों की घोषणा

Fri, 26 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने दो नए गंगा घाटों को बनाने की घोषणा की। इनमें से एक घाट गुरु रविदास और एक लवकुश के नाम से बनेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सचल पोषण पुनर्वास केंद्र (मोबाइल एनआरसीसी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री हरीश रावत रविदास जयंती के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यदि हमें 21वीं सदी में तरक्की करनी है तो गुरु रविदास के विचारों का अनुसरण करते हुए सबको साथ लेकर आगे बढ़ना होगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास का जन्म उस समय हुआ जब समाज रुढ़िवादिता से गुजर रहा था। उन्होंने लोगों को मानवता का रास्ता दिखाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, रोजगार सृजन संबंधित पिछले दो सालों में प्रदेश सरकार ने गरीबों, कृषकों, पिछड़े वर्गों, एवं महिलाओं के कल्याण के लिए लगभग 350 से अधिक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार, सफाई आयोग के अध्यक्ष किरणपाल बाल्मीकि, सतपाल ब्रहमचारी, अंशुल श्रीकुंज, सुबोध राकेश, कार्यक्रम संयोजक मेहरचंद, दिनेश पुंडीर, सुनीता सिंह, बृजरानी, देशराज कर्णवाल, रोशनलाल, तीर्थपाल रवि आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें