फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए कराया जाएगा स्वतंत्र ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :
विज्ञापन

- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सीडीओ ने प्रभावी कार्रवाई के लिए दिए निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
हरिद्वार। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें सड़कों का स्वतंत्र रूप से सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जिला कार्यालय सभागार में हुई बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चर्चा की गई। सड़कों को सुरक्षित बनाने और यातायात व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने दुर्घटनाओं के कारणों की पहचान कर उनके निराकरण के लिए विभागों को समन्वय से कार्य करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़कों का स्वतंत्र सुरक्षा ऑडिट कराने से तकनीकी मूल्यांकन के जरिए कमियों की पहचान की जा सकेगी। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यक सुरक्षा उपायों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। कहा कि यातायात नियमों के उल्लंघन की प्रभावी निगरानी के लिए कैमरों और अन्य डिजिटल माध्यमों से व्यवस्था बनाने होंगे। उन्होंने सड़कों और सड़क किनारे यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले अतिक्रमण हटाने के लिए भी कार्रवाई पर जोर दिया।
विज्ञापन

-
प्रवर्तन दल ने 115 बसों का चालान किया
प्रवर्तन दल की ओर से की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई। इसमें हाल ही में एक स्कूल बस चालक के शराब के नशे में धुत मिलने पर उसकी गिरफ्तारी और सात अन्य स्कूली बसों के चालान का उल्लेख किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रशासन और प्रवर्तन ने बताया कि स्लीपर बसों के खिलाफ सघन जांच अभियान चला रहे हैं। एआरटीओ टीम ने हरिद्वार में पांच दिनों में 115 बसों का चालान किया है। इस दौरान 15 बसें सीज भी की गईं। बैठक में जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक सेठ, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग डीपी सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा, नेहा झा, जितेंद्र चंद और कृष्ण चंद्र के अलावा पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग और नगर निगम के अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें