फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: शिविर में पशुपालकों को दी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पशुपालन विभाग की ओर से रिखणीखाल ब्लॉक के नौदानू में पशु जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के विभिन्न गांवों के 24 पशुपालकों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

शिविर में पशुपालकों को केंद्र और राज्य सरकार की स्वरोजगार परक एवं स्वावलंबन योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य और संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। पशुपालकों को संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण, बधियाकरण, कृमि नाशक दवाओं के उपयोग और दवा स्नान के महत्व की जानकारी दी गई। साथ ही पशुओं को स्वस्थ रखने के लिए आधुनिक पशुपालन पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान पशुओं के लिए आवश्यक औषधियां भी वितरित की गईं।
क्षेत्र प्रसार अधिकारी हर्ष मोहन नेगी ने पशुपालकों की समस्याएं सुनकर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने पशुधन बीमा योजना की जानकारी देते हुए सभी पशुपालकों से अपने पशुओं का बीमा कराने का अनुरोध किया। कहा कि पशुधन का स्वास्थ्य और उत्पादकता बेहतर बनाकर पशुपालन को आजीविका का एक सशक्त माध्यम बनाया जा सकता है। शिविर में पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य विनोद रावत, सहायक पशु स्वास्थ्य कार्यकर्ता (पैरा वैट) लक्ष्मण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें