पथरी। एक व्यक्ति ने मक्का मदीना में उमराह के लिए भेजने के नाम पर एक ट्रेवल्स एजेंट पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। धनपुरा निवासी राशिद अली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्हें मक्का मदीना उमराह पर जाना था। ट्रेवल्स एजेंसी के एजेंट ने दिल्ली हवाई अड्डे से जेद्दा हवाई अड्डे तक की टिकट देने के बजाय दम्माम हवाई अड्डे के टिकट थमा दिए। दम्माम से जेद्दा तक की अन्य फ्लाइट की डमी टिकट दे दी। बाद में उन्हें धोखाधड़ी होने का पता चला। एसओ रविंद्र कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
चाकू लेकर घूम रहा एक संदिग्ध गिरफ्तार
पथरी। थाना क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पदार्था से गुर्जर बस्ती जाने वाले मार्ग पर शोएब निवासी सराय कोतवाली ज्वालापुर को युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से चाकू बरामद हुआ। वह किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।