फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 122 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में चरस की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से 122 ग्राम चरस बरामद की है। एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कनखल एसओ मनोज नौटियाल की अगुवाई में जगजीतपुर चौकी प्रभारी चरण सिंह चौहान टीम के साथ किशनपुर चौराहे से जमालपुर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग कर रहे थे। तभी जमालपुर की तरफ से एक व्यक्ति आता नजर आया। पुलिसकर्मियों को देखते ही मुड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 122 ग्राम चरस बरामद हुई।
थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम शिव कुमार उर्फ मोनित निवासी ग्राम नूरपुर पंजनहेड़ी थाना कनखल बताया। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गयया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें