फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाथ बच्चियों का कस्तूरबा गांधी में कराया दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोनाकाल में पिता का साया उठने से अनाथ हुई तीन बच्चियों का इनरव्हील क्लब ने कस्तूरबा आवासीय छात्रावास खानपुर में दाखिला करवाने के बाद सोमवार को उनके लिए कपड़े, खिलौने और जरूरत का सामान दिलवाया।
विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष डॉ. मनु शिवपुरी के मुताबिक तीनों बच्चियां यूपी के लखनऊ के एक गांव की हैं। बच्चियां सगी बहनें हैं और उनकी उम्र 11, 12 और 14 साल है। पिता की कोरोना से मौत हो गई। जानकारी मिलने पर तीनों बच्चियों को क्लब की ओर से हरिद्वार बुलवाया गया। बच्चियों का कस्तूरबा गांधी आवासीय हॉस्टल में दाखिला करवाया गया है। उन्होंने बताया कि क्लब सचिव इंदु मिश्रा और आईएसओ साक्षी गुप्ता व अन्य सदस्यों ने मिलकर बच्चियों के लिए कपड़े और खिलौने एवं उनकी जरूरतों का सामान खरीदकर हॉस्टल में पहुंचाया। क्लब सदस्यों ने स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें