फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और आईजी ने परखीं सुरक्षा व्यवस्थाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। शनिवार को एडीजी कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन व आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने जिले में चल रहे राष्ट्रीय खेलों को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। फिर मेला नियंत्रण भवन (सीसीआर) में राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने राष्ट्रीय खेल और बसंत पंचमी के स्नान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर हरिद्वार पहुंचने पर एडीजी कानून व्यवस्था वी. मुरुगेशन व आईजी गढ़वाल का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने स्वागत किया। वंदना कटारिया स्टेडियम में एडीजी व आईजी ने प्रवेश द्वार, दर्शक दीर्घा व खिलाड़ियों के लिए आगमन व निकासी द्वार सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा। अधिकारियों को आगंतुकों की सघन चेकिंग करने के साथ ही बिना किसी ढिलाई के सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। स्टेडियम का दौरा करने के बाद एडीजी व आईजी ने सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में एडीजी ने स्नान ड्यूटी में अधिकारियों से उनके अनुभव व आने वाली भीड़ की संभावना के दृष्टिगत जानकारी व सुझाव साझा किए। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताया। कबड्डी के सेमीफाइनल मैच व हॉकी के महत्वपूर्ण मैच के दौरान किसी भी प्रकार की सुरक्षा में कोताही न बरतने के निर्देश दिए। बसंत पंचमी स्नान के लिए भी पूर्ण सतर्कता बरतने, विनम्रता बरतते हुए दृढ़ तरीके से अपनी ड्यूटी करने के निर्देश दिए। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बसंत पंचमी स्नान पर्व के लिए की गई तैयारियों के साथ ही यातायात प्लान, तैनात किए गए पुलिसकर्मियों की जानकारी दी। नगर पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला ने स्नान पर्व को सकुशल संचालित करने के लिए बनाए गए प्लान में अपने लंबे अनुभव के आधार पर आवश्यक सुझाव दिए। भीड़ बढ़ने की स्थिति में अपनाए जाने वाले वैकल्पिक प्लान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें