बहादराबाद। रविवार को बसंत पंचमी है। इसके चलते शनिवार को बहादराबाद के व्यापारियों ने चीनी मांझे से किसी तरह की कोई दुर्घटना न हो उसके लिए सम्राट पृथ्वीराज चौहान तिराहे पर दोपहिया वाहनों पर सुरक्षा गार्ड लगाए। व्यापारियों की इस पहल की वाहन चालकों खूब सराहना की। इस दौरान नीरज प्रधान, हनी, देवेंद्र जायसवाल, मनोज यादव, राजीव, संजीव, बालेश चौहान, प्रवीण सैनी आदि उपस्थित रहे। संवाद