फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: फर्जी वसीयत बनाकर संपत्ति बेचने का आरोप, सात नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने सगे भाई और अन्य लोगों पर पिता की संपत्ति धोखे से हड़पने, फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती दी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, प्रीति खेर पत्नी अभिषेक खेर निवासी गुरुद्वारा रोड कटहरा बाजार ज्वालापुर ने एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पिता भूषणलाल चोपड़ा की 2012 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पिता ने पहले 2011 में एक वसीयत अपने बेटे हर्ष चोपड़ा और बेटी शालू कुमरा के नाम की थी, लेकिन बाद में बेटे और बहू के अत्याचारों से तंग आकर उन्होंने 2012 में पुनः वसीयत कर संपत्ति पत्नी नीलम चोपड़ा और बेटी शालू कुमरा के नाम कर दी। इसके बाद मां और बहन ने अपनी स्वेच्छा से 2024 और 2025 में दो रजिस्टर्ड दानपत्रों के जरिये यह संपत्ति उसके यानि प्रीति के नाम कर दी। नगर निगम के अभिलेखों में भी नीलम और शालू के नाम दर्ज हैं।

आरोप लगाया कि हर्ष चोपड़ा ने पुरानी वसीयत को असली बताकर फर्जी तरीके से तीन संपत्ति बिक्री के बैनामे रजिस्ट्री कार्यालय में रजिस्टर्ड करवा दिए। इनमें प्रवेज हुसैन, सलीम, भूषण चौहान और सचिन बैसोया को खरीदार दर्शाया गया है, जबकि गवाहों में आशीष गुलाटी और इमरान अंसारी शामिल हैं।
विज्ञापन


21 मार्च को उसकी मां नीलम चोपड़ा ने इन खरीदारों को संपत्ति के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में देखा और बेटी शालू को सूचना दी। शालू ने छह अप्रैल को यह बात प्रीति को बताई। जब आठ अप्रैल को हरिद्वार पहुंची। आरोप है कि प्रीति ने भाई हर्ष से जवाब मांगा तो उसने अपने साथियों को बुलाकर उसे धमकाया। आरोप है कि हर्ष, प्रवेज, आशीष, सलीम, भूषण, सचिन और इमरान ने धमकी दी कि परिवार को मारकर नदी में फेंक देंगे। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें