फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: विदेश में पढ़ाई और नौकरी लगाने के नाम पर युवक से 6.45 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बीएचईएल में रहने वाले एक युवक को विदेश में पढ़ाई और नौकरी लगाने के नाम पर 6.45 लाख की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पढ़ाई के नाम पर उसे लाखों रुपये गंवाने पड़े, लेकिन न तो दाखिला मिला और न ही नौकरी। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद नदीम पुत्र नईम अहमद निवासी सेक्टर-3, बीएचईएल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि साल 2024 में उसकी मुलाकात मनिकांत त्यागी निवासी ग्राम साखन खुर्द, सहारनपुर देवबंद हाल गांव खजूरी भगवानपुर से हुई थी। उसने खुद को बेरोजगार युवकों को विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने वाला बताकर उसे रूस भेजने का लालच दिया। मास्को स्टेट यूनिवर्सिटी में प्रवेश दिलाने की बात कही। इसके लिए साढ़े छह लाख मांगे। आरोप है कि तीन लाख ऑनलाइन और 3.45 लाख नकद दिए। उसे 28 मई 2024 का टिकट दिया। दिल्ली से फ्लाइट में रूस पहुंचा। कॉलेज पहुंचने परा पता चला कि दाखिला ही नहीं हुआ। मनिकांत को फोन किया तो रिसीव नहीं किया।
आरोप है कि मजबूरन वहां छोटे-मोटे काम कर गुजारा किया और जुलाई 2024 में वापस भारत आया। यहां आकर पैसे वापस मांगे तो मनिकांत के पिता धर्मेंद्र कुमार ने नया झांसा दिया। कहा कि इस बार वे खुद दाखिला करवाएंगे। कई महीने इंतजार कराने के बाद नवंबर 2024 में फिर से नदीम को रूस भेजा। तब भी कॉलेज प्रबंधन ने कोई दाखिला नहीं होने की जानकारी दी। उसका वीजा भी खत्म हो गया। दिसंबर 2024 में भारत लौटा। फिर धर्मेंद्र कुमार ने लालच दिया कि उसे मॉरीशस की एक कंपनी में नौकरी दिला देगा। झांसे में आकर वहां गया, लेकिन पता चला कि ऐसी कोई कंपनी ही नहीं है। फरवरी 2025 में लौटा। बार-बार पैसे लौटाने की मांग की तो धर्मेंद्र कुमार ने उसे धमकी दी। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें