फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: यातायात नियमों के उल्लंघन पर तीन दिन में 515 के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
Iसीपीयू और यातायात पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान
विज्ञापन

I

I
I
Iसड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस और सीपीयू ने संयुक्त अभियान चलाया। तीन दिन से चल रहे इस विशेष अभियान में पुलिस ने विभिन्न चौराहों और मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग की। 515 वाहन चालकों के चालान किए गए।
विज्ञापन

I
Iएसपी यातायात जितेंद्र मेहरा ने बताया कि सीपीयू प्रभारी हितेश कुमार की अगुवाई में चलाए गए अभियान के दौरान बिना हेलमेट, ट्रिपल राइडिंग, वन-वे / नो-एंट्री, ड्रिंक एंड ड्राइव जैसे नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की गई। चंडी चौक, जगजीतपुर, हरीलोक, रानीपुर मोड़, शंकराचार्य चौक समेत कई स्थानों पर पुलिस ने वाहन चालकों की जांच की। कुल 515 चालान किए गए, जिनमें से 30 चालान ड्रिंक एंड ड्राइव के थे। वहीं, 79 वाहनों को सीज किया गया। 192 चालानों से 1,02,500 रुपये संयोजन शुल्क वसूला गया। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें