फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: संदिग्ध हालात में एक किशोरी व युवती लापता, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से एक युवती और एक किशोरी लापता हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मुजफ्फरनगर हाल ब्रह्मपुरी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी 16 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे अचानक अपने कमरे से लापता हो गई। वह बिना किसी को बताए घर से चली गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद शनिवार को थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी गई।

इधर, लखीमपुर खीरी हाल रावली महदूद निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी 11 मार्च को दोपहर करीब एक बजे घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों की खोजबीन में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें