फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: महिला से सोने के कुंडल-चेन लूटने के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला के चेहरे पर फूंक मारकर बेहोश करने के बाद सोने के कुंडल और चेन लूटने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरों से आरोपियों को चिह्नित कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, संजू गुप्ता निवासी ब्रह्मपुरी मनसा देवी हिल बाईपास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे पोस्ट ऑफिस वाली गली में तीन व्यक्ति उनके पास आए। एक ने उनसे संजय शर्मा नाम के डॉक्टर की दुकान का पता पूछा। उनके जानकारी नहीं होने की बात कहने पर एक व्यक्ति ने उनके चेहरे पर फूंक मारी, जिससे वह बेहोश हो गईं।
कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया तो उनके कानों के सोने के कुंडल और गले की सोने की चेन गायब थी। घटना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें संभाला। कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें